त्वचा पर काले धब्बे या रंग का असमान होना एक आम समस्या है, जिसे हाइपरपिगमेंटेशन या झाइयां कहते हैं।
यह सूरज की किरणों के अत्यधिक संपर्क, मुंहासों के दाग, केमिकल वाले प्रोडक्ट के ज्यादा इस्तेमाल और उम्र बढ़ने के कारण हो सकता है।
ऐसे में आज हम आपको चेहरे पर झाइयां मिटाने के लिए बेस्ट नुस्खे के बारे में बताएंगे। आइए इस नुस्खे के बारे में जानें।
चेहरे पर झाइयां मिटाने के लिए दही और नींबू का पेस्ट का इस्तेमाल बेहतर माना जाता है। इसका असर कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। वहीं नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो प्राकृतिक ब्लीचिंग का काम करता है।
ऐसे में झाइयां खत्म करने के लिए इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद धो लें।
इसके अलावा आप हल्दी और एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल त्वचा को पोषण देता है और दाग कम करने में सहायक होता है। ऐसे में चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए इन दोनों को मिलाकर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।
अगर आप भी झाइयां से परेशान है तो ये नुस्खे जरूर अपनाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com