मोटा पेट होगा अंदर, खाएं ये 3 दालें


By Ashish Mishra02, Mar 2024 06:00 AMjagran.com

वजन बढ़ने की समस्या

आज के समय में कई लोगों वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। इसकी वजह से पेट भी मोटा होने लगता है। आइए जानते हैं कि कौन सी दाल खाने से पेट अंदर होने लगता है?

खानपान पर बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर वजन बढ़ने लगता है। इसे कंट्रोल करने से डाइट में उचित चीजों को शामिल करना चाहिए।

फाइबर युक्त चीजें खाएं

वजन को कंट्रोल करने और पेट को अंदर करने के लिए फाइबर युक्त चीजों को खाना चाहिए। इसके अलावा कम कैलोरी वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

मूंग की दाल खाएं

इस दाल में विटामिन-बी6, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से तेजी से पेट अंदर होने लगता है।

काबुली चना का सेवन करें

इस चने में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। काबुली चना खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और वजन भी कंट्रोल होने लगता है।

मसूर की दाल खाएं

इस दाल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। मसूर की दाल खाने से तेजी से वजन घटने लगता है और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है।

एक्सरसाइज करना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे वजन कंट्रोल होने लगता है।

भरपूर पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके लिए रोजाना कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों का सेवन करने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ