इन खिलाड़ियों को 'X' पर सबसे ज्यादा किया जाता है फॉलो


By Farhan Khan09, Aug 2024 04:36 PMjagran.com

इन खिलाड़ियों को किया जाता है फॉलो

आज हम आपको दुनिया के उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें 'X'पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानें।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है। जिन्हें 'X' पर तकरीबन 11.23 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

विराट कोहली

लिस्ट में दूसरे नंबर पर किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली आते हैं। कोहली को 6.45 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

नेमार

लिस्ट में तीसरे नंबर पर नेमार का नाम आता है। जो ब्राजील से हैं। इन्हें 'X' पर तकरीबन 6.36 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

लेब्रोन जेम्स

अमेरिकी खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। लेब्रोन को 'X' पर तकरीबन 5.29 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

सचिन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर को भी 'X' पर कम फॉलो नहीं किया जाता। उनके 4.02 करोड़ फॉलोवर्स है।

एंड्रेस इनिएस्ता

स्पेन के खिलाड़ी एंड्रेस इनिएस्ता लिस्ट में नंबर 6 पर आते हैं। एंड्रेस को 'X' पर तकरीबन 2.51 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को 'X' पर तकरीबन 2.38 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को 'X' पर तकरीबन 2.35 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com