घर में न रखें दूध निकलने वाले ये पौधे, छिन जाएगी खुशहाली


By Ashish Mishra02, Dec 2023 12:53 PMjagran.com

घर में पौधे लगाना

अक्सर लोग घर में वातावरण को बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। आइए जानते हैं कि घर में कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में पेड़-पौधों को लगाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ऐास न करने से वास्तु दोष होने की समस्या हो सकती है।

दूध निकलने वाले पौधे

घर में दूध निकलने वाले पौधों को लगाने से बचना चाहिए। अगर आप इन पौधों को लगाते हैं तो परेशानियों का सामना कर सकते हैं।

आक का पौधा

इस पौधे को घर के अंदर लगाने से बचना चाहिए। हालांकि, इसे घर के आसपास लगाना शुभ माना जाता है।

पीपल का वृक्ष

इस पौधे से दूध निकलता है। इसे घर में लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। पीपल के पौधे को मंदिर के आसापास लगा सकते हैं।

बरगद का पेड़

हिंदू धर्म में इस पेड़ का पवित्र माना जाता है। इसे घर में लगाना अशुभ होता है। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास

अगर आप घर के अंदर दूध निकलने वाले पौधे लगाते हैं तो खुशहाली छिन सकती है। इसके अलावा घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है।

धन प्राप्ति के लिए लगाएं ये पौधे

अगर आप जीवन में खुशहाली और धन प्राप्ति चाहते हैं तो तुलसी और मनी प्लांट को जरूरी लगाएं। इन पौधों को लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ