महामृत्युंजय मंत्र दिन में 2 बार पढ़ें, फिर देखें कमाल


By Ashish Mishra02, Dec 2023 12:03 PMjagran.com

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

हिंदू धर्म में इस मंत्र का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि दिन में 2 बार महामृत्युंजय मंत्र पढ़ने से क्या फायदे होते हैं?

शिव जी की कृपा

शास्त्रों में कई मंत्र के बारे में बताया गया है। वहीं, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से शिव जी प्रसन्न होने लगते हैं।

मंत्र पढ़ना

कुछ मंत्र ऐसे होते हैं जिसे पढ़ने से कई तरह के फायदे होते हैं। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग दूर होने लगते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र

शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्’ मंत्र को पढ़ना चाहिए।

अकाल मृत्यु से बचना

अगर आपकी कुंडली में अकाल मृत्यु का योग है तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करके अकाल मृत्यु से बचा जा सकता है।

धन लाभ

आर्तिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

बेहतर स्वास्थ्य

अगर आप कई तरह के रोगों का सामना कर रहे हैं तो सुबह स्नान करने के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे स्वास्थ्य बेहतर होने लगता है।

भय से छुटकारा पाना

भय का सामना कर रहे लोगों को महामृत्युंजय मंत्र मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भूत-प्रेत की बाधा दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ