घर में ठंडक के लिए लगाएं ये पौधे


By Ashish Mishra02, May 2024 06:00 AMjagran.com

घर में पेड़-पौधे लगाना

घर में पेड़-पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध रहता है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिसे घर में लगाने से ठंडक रहता है। आइए जानते हैं कि ठंडक के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए?

वातावरण शुद्ध करना

गर्मी के मौसम में घरों को गर्माहट होने बढ़ने लगती है। इससे बचने के लिए ठंडक वाले पौधे लगाने चाहिए। इन पौधों को लगाने से घर में ठंड बनी रहती है।

एलोवेरा का पौधा

अधितकतर लोग घरों में एलोवेरा का पौधा लगाते हैं, ऐसा करने से घरों में ठंडक बनी रहती है। यह घरों में मौजूद निगेटिव हवाओं को दूर कर देता है।

रबर प्लांट

घर में रबर प्लांट लगाने से वातावरण शुद्ध ठंडा रहता है। इसकी खास बात यह है कि इसे रोजाना पानी की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसे मिट्टी में रखना लाभकारी होता है।

मनी प्लांट

अक्सर लोग घर के अंदर मनी प्लांट लगाते हैं। यह घरों की सुंदरता के साथ वातावरण को भी ठंडा रखता है। मनी प्लांट अशुध्द हवाओं को फिल्टर करने में मदद करता है।

स्नेक प्लांट

यह पौधा घर के तापमान को कम करने में मदद करता है। इसे लगाने से घर में ठंडक बनी रहती है और विषैले पदार्थ भी घर से बाहर होने लगते हैं।

ऐरेका पाम लगाएं

इस पौधे को घर में लगाने से प्राकृतिक नमी बनी रहती है। इसे लगाकर गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं और शरीर को हेल्दी रख सकते हैं।

विषैली हवाओं को दूर करना

घर में इन पौधों को लगाने से विषैली हवा दूर होने लगती है। इसके अलावा घरों की निगेटिव एनर्जी भी बाहर होने लगती है।

पढ़ते रहें

गर्मी से बचने के लिए पौधे लगाने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

विटामिन बी6 की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें