सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में शिव जी माता पार्वती के साथ धरती पर आते हैं।
इस महीने में भक्तगण भगवान शिव की भक्ति में डूबे रहते हैं और दूर-दूर मंदिरों में दर्शन के लिए जाते हैं। शिव जी के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शिव जी को समर्पित इस महीने में कुछ पौधों को लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इन पौधों को लगाने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सावन में बेल का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है। इसे घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।
बेल का पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से और रोजाना पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र में इस पौधे का अत्यधिक महत्व है। इसे घर में लगाने से सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।
यह पौधा शिव जी को बहुत प्रिय है। ऐसे में सावन महीने में इसे लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाने से देवों के देव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली आती है।
वहीं, शिव जी की पूजा करते समय शमी के फूल अर्पित करना बहुत शुभ होता है। इन्हें पूजा में जरूर शामिल करना चाहिए।
सावन में धतूरे का पौधा लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इसे घर में लगाने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
सावन महीने में इन पौधों को लगाने से घर में खुशहाली आती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM