बालकनी में कैसे पौधे लगाने चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav21, Jul 2024 02:00 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र में पौधों का महत्व

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। इसमें बहुत सारे पौधों के बारे में बताया गया है, जिनको लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

बालकानी में लगाते हैं पौधे

पौधों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए जहां जगह मिलती है लोग पौधे लगाते हैं। कुछ लोग बालकनी में पौधे लगाते हैं।

लगाएं ये पौधे

बालकनी में कुछ पौधे लगाना बेहद शुभ माने जाते हैं। ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

उत्तर दिशा की बालकनी

अगर घर की बालकनी उत्तर दिशा में है, तो इस दिशा में छोटे पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगा सकते हैं।

क्रासुला का पौधा लगाएं

वहीं, इस दिशा में क्रासुला का पौधा भी लगा सकते हैं। इन पौधों को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पूर्व दिशा में हो बालकनी

वहीं, अगर पूर्व दिशा में बालकनी है तो इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। इसके साथ ही फूलों वाले पौधे भी लगा सकते हैं।

करियर में होती है तरक्की

सही दिशा में सही पौधे लगाने से घर में खुशहाली आती है और करियर में तरक्की के योग बनते हैं और आर्थिक रूप से तरक्की होती है।

बालकनी में ये पौधे लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com