सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं ये पेड़-पौधे


By Ashish Mishra10, Jun 2025 02:49 PMjagran.com

पेड़-पौधे लगाना

अक्सर लोग घर के आसपास पेड़-पौधे लगाते हैं। इससे वातावरण शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा ऑक्सीजन कौन-से पौधे देते हैं?

ऑक्सीजन की कमी

इसकी कमी होने पर व्यक्ति को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही, व्यक्ति को थकान और चक्कर आने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

ऑक्सीजन देने वाले पौधे

कई पौधे ऐसे होते हैं, जिसे लगाने से ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिलती रहती है। इससे व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है।

पीपल का पेड़

यह पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है। पीपल का पेड़ लगाने से आसपास ठंडक बनी रहती है और शुद्ध हवा मिलती है।

नीम का पेड़

यह पेड़ हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नीम का पेड़ कार्बन डाई ऑक्‍साइड, सल्‍फर और नाइट्रोजन को अवशोषित करके शुद्ध ऑक्सीजन छोड़ता है।

तुलसी का पौधा

यह पौधा ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। तुलसी का पौधा कार्बन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित करता है।

स्नेक प्लांट

इस पौधे को घर में लगाने से ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है। यह पौधा कॉर्बन डाईऑक्साईड को अवशोषित करके शुद्ध ऑक्सीजन देता है।

अर्जुन का पेड़

इस पेड़ के कई आर्युवेदिक फायदे होते हैं। अर्जुन का पेड़ हवा से कार्बन डाई ऑक्‍साइड जैसी दूषित गैसों को अवशोषित करके ऑक्‍सीजन में बदल देता है।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने के फायदे के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ