कुंडली में ग्रह के मजबूत होने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि किन ग्रहों के मजबूत होने से राजनीति में सफलता मिलती है?
वैसे तो राजनीति में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। लेकिन, कुंडली में कई ग्रह के मजबूत होने पर क्षेत्र में जल्द सफलता मिलती है।
कुंडली में हर ग्रह का अलग-अलग काम होता है। कई ग्रह ऐसे हैं जो व्यक्ति को राजनीति में काफी आगे तक ले जाने में मदद करते हैं।
ग्रहों के राजा सूर्य का संबंध राजनीति से होता है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से व्यक्ति को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलती है। ऐसे लोग काफी प्रभावशाली और आत्मविश्वास वाले होते हैं।
जिन जातकों की कुंडली में राहु ग्रह सप्तम, दशम या एकादश भाव में विराजमान होते हैं, उनके अंदर नेता के गुण होते हैं। ऐसे लोगों को राजनीति में सफलता मिलती है।
कुंडली में राहु के मजबूत होने से व्यक्ति को सफल नेता होने के साथ ही एक रणनीतिकार भी होता है। ये लोग रणनीति बनाकर भी कार्य को शुरू करते हैं।
शनि देव को जनता की आवाज के नाम से भी जाना जाता है। जिन लोगों के कुंडली में शनि मजबूत होते हैं वह राजनीति में सफल होते हैं।
अगर कर्क लग्न के जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक है, तो वह सफल राजनीतिज्ञ बन सकता है। ऐसे लोग लंबे समय तक राजनीति का हिस्सा रहते हैं।
कुंडली में ग्रह को मजबूत करने के उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ