Masik Shivratri कब है? शिव जी को अर्पित करें ये चीजें


By Ashish Mishra03, Jun 2024 12:07 PMjagran.com

मासिक शिवरात्रि

सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि कब है?

मासिक शिवरात्रि कब है?

यह दिन भगवान शिव को समर्पित रहता है। पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यानी 04 जून को मनाई जाएगी।

मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 4 जून 2024 रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 5 जून 2024 को रात 07 बजकर 54 मिनट पर होगा।

शिव जी को अर्पित करें ये चीजें

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

बेलपत्र और धतूरा

भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र और धतूरा बेहद प्रिय है। मासिक शिवरात्रि के दिन इन दोनों चीजों को अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

भोग लगाएं

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मासिक शिवरात्रि पर आलू के हलवा का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।

इन चीजों का सेवन न करें

मासिक शिवरात्रि पर लहसुन, प्याज समेत तामसिक चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से भगवान भोलेनाथ नाराज होने लगते हैं।

मंत्र का जाप

भगवान शिव की पूजा करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ श्री रुद्राय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

त्योहारों और विशेष तिथियों पर पूजा-पाठ की विधि जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ