सभी का सपना होता है अपने घर का और इसके लिए लोग मेहनत भी करते हैं। इस सपने को साकार करने के लिए लोगों को सालों-साल लग जाते हैं।
वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनके अनुसार सही दिशा और सही स्थान पर घर बनाना चाहिए नहीं तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तु के नियमों के अनुसार, सूनसान वाली जगह पर घर बनाने से बचना चाहिए। इन जगहों पर नकारात्मकता अधिक होती है, जिससे नुकसान हो सकते हैं।
सूनसान जगह पर घर बनाने से परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव होता है और जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं, वास्तु के नियमों के अनुसार चौराहे के आसपास वाली जगह पर घर नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है।
चौराहे या तिराहे के पास घर बनाने से मानसिक रूप से अशांति रहती है। वहीं, दिनभर गाड़ियों और लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इस वजह से भी परेशानी होती है।
घर बनाते समय ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जहां पर कानून व्यवस्था का पालन होता हो और साथ ही लोक आचार का भी पालन होता हो।
वहीं, घर बनाने से पहले भूमि की समीक्षा जरूर करनी चाहिए। घर बनाने के लिए ऐसी जगह का चुनाव कभी न करें जहां की भूमि पथरीली हो।
घर बनाने से पहले इन नियमों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com