अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं, तो मंत्र का जाप करें। आइए जानते हैं कि घर से बाहर जाते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
कई लोग काम से बाहर जाते हैं और उन्हें काम में सफलता नहीं मिलती है। कार्य में सफल होने के लिए भगवान के मंत्र का जाप करना चाहिए।
अगर आप जीवन में असफलता या परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो बाहर निकलते समय मंत्र पढ़ें। मंत्र को पढ़ने से सारी परेशानियां दूर होने लगती है।
सनातन धर्म में भगवान गणेश की प्रथम देवता के रूप में पूजा की जाती है। घर से बाहर जाते समय ‘श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
घर से निकलते समय ‘प्रबिसि नगर कीजे सब काजा, हृदय राखि कोसलपुर राजा।’ चौपाई का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति कार्य में सफल होता है।
सोए हुए भाग्य को उदय करने के लिए 'ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट्' मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कार्य में जल्द सफलता मिलती है।
इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आने वाली परेशानी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
अगर आपको किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है, तो घर से बाहर निकलते समय बताए गए मंत्रों को जाप करें। इससे परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ