Uric Acid को इन छिलकों से करें कंट्रोल


By Ashish Mishra14, Mar 2024 01:10 PMjagran.com

यूरिक एसिड की समस्या

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और किडनी से जुड़ी समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड कंट्रोल करने के किन छिलकों का उपयोग करना चाहिए।

फलों का सेवन करना

अक्सर लोग कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है। कई लोग इसके छिलके को फेंक देते हैं। आप इन छिलकों से यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।

संतरे का छिलका

इस छिलके में विटामिन-सी और फाइबर पाया जाता है। इसका उपयोग यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कर सकते हैं। इसका सेवन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

सेब के छिलके का उपयोग

सेब खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। सेब के छिलके खाने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है।

केले का छिलका

अक्सर लोग केले के छिलके को डस्टबिन में डाल देते हैं। इसके छिलके में पोटैशियम और फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। यह यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अनार के छिलके का उपयोग

यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। रोजाना 7-8 गिलास पानी पीने से यूरिक एसिड कंट्रोल होने लगता है।

अजवाइन का पानी

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर अजवाइन का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसे सुबह पीकर यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। अजवाइन का पानी पीने से पाचन भी दुरुस्त रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर में होने वाली बीमारियों से छुटकारा पाने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ