फैटी लिवर से शरीर के इन हिस्सों में होती है सूजन


By Ashish Mishra23, Feb 2024 10:00 PMjagran.com

फैटी लिवर की समस्या

शरीर में लिवर सबसे जरूरी अंग माना जाता है। लिवर में समस्या होने पर खानपान प्रभावित हो जाता है। आइए जानते हैं कि फैटी लिवर से शरीर के किन हिस्सों में सूजन होने लगती है?

खानपान में बदलाव

आज के समय में गलत खानपान की वजह से लिवर में समस्या होने लगती है। अनहेल्दी और फैटी चीजों को खाने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

शरीर में दिखने वाले लक्षण

शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण दिखाई देने लगते हैं। वहीं, फैटी लिवर होने पर शरीर के कई हिस्सों सूजन की समस्या होने लगती है।

पेट में सूजन की समस्या

शरीर में फैटी लिवर बढ़ने पर पेट में सूजन की समस्या होने लगती है। इस लक्षण को नरजअंदाज करने से बचना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

उंगलियों में सूजन होना

फैटी लिवर से उंगलियां सूजने लगती हैं। ज्यादा समय तक इस लक्षण को इग्नोर करने से समस्या और बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए तला-भुना नहीं खाना चाहिए।

पैरों में सूजन

कई बार लोग पैरों में सूजन को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसा अक्सर फैटी लिवर की वजह से होता है। इससे पैरों में ब्लड फ्लो भी प्रभावित होने लगता है।

रोजाना एक्सरसाइज करें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। ऐसा करने से फैटी लिवर को रोकने में मदद मिलती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करना चाहिए।

स्वस्थ्य आहार लें

आहार हमारे जीवन में बहुत जरूरी होता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए। इसमें आप सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने और पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ