अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल पर शरीर के किन हिस्सों में दर्द होता है?
कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इससे बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के कई हिस्सों में दर्द होने लगता है। इन लक्षणों को इग्नोर करने से बचना चाहिए।
अगर आपके सीने में दर्द हो रहा है, तो इसे गैस की समस्या न समझें। कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर भी सीने में दर्द होना लगता है। ऐसी स्थिति में हार्ट तक ब्लड नहीं पहुंच पाता है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर ब्लड सर्कुलेशन पर भी प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में पैरों में दर्द, ऐंठन या फिर थकान महसूस होने लगता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पर पीठ में दर्द की समस्या होने लगती है। वहीं, सिर दर्द और चक्कर आना भी इस समस्या का संकेत हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें, हरी सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कम तेल-मसाले वाली चीजों को शामिल करें।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होने लगता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ