पतली आइब्रो को मोटा कैसे करें?


By Priyam Kumari15, Apr 2025 07:00 PMjagran.com

चेहरे की खूबसूरती कैसे बढ़ाएं?

इन दिनों हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग आउटफिट से लेकर चेहरे का खास ख्याल रखते हैं।

आइब्रो को घना कैसे बनाएं?

ऐसे में काली-घनी आइब्रो आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। हमारी आइब्रो चेहरे के ओवर ऑल लुक को बदल देती है। अगर आइब्रो का शेप खराब हो जाए, तो चेहरे का लुक ही बिगड़ जाता है।

आइब्रो घना बनाने के लिए घरेलू नुस्खे

महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए काली और घनी आइब्रो का चाहत रखती है, लेकिन कई लोग अक्सर आइब्रो के पतले होने की वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पतली आइब्रो को मोटा करने के घरेलू उपाय के बारे में।

नारियल तेल

नारियल का तेल सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद है। यह आपकी आइब्रो को घना और काला बनाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप रोजाना नारियल तेल से आइब्रो की मालिश करें।

एलोवेरा जेल

अगर आप पतली आइब्रो को जल्दी घना बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को दिन में दो बार लगाकर मसाज करें।

कैस्टर ऑयल

अगर आप कम समय में काली और घनी आइब्रो चाहती हैं, तो रोज कैस्टर ऑयल से आइब्रो की मालिश करें।

कच्चा दूध

आइब्रो को मोटी बनाने के लिए कच्चा दूध का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए रोज आइब्रो पर कच्चा दूध लगाकर मालिश करें।

प्याज का रस

महिलाएं घना और काला आइब्रो की चाहत रखती हैं। अगर आप भी उनमे से हैं, तो आइब्रो पर प्याज का रस लगाएं। ऐसा करने से जल्दी भौहें काली और मोटी होने लगेगी।

इन घरेलू नुस्खों से आप अपनी आइब्रो को आसानी से घना और काला कर सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva