गर्मियों में पहनें Shweta की कॉटन ड्रेसेज, लगेंगी Beautiful


By Akshara Verma15, Apr 2025 05:00 AMjagran.com

Shweta की कॉटन ड्रेसेज

गर्मियों में ज्यादातर लड़कियां कॉटन ड्रेसेज पहनना पसंद करती हैं। अगर आप गर्मियों में स्टाइलिश और अट्रैक्टिव ड्रेसेज की तलाश कर रही हैं, तो Shweta Tiwari से आइडिया ले सकती हैं।

प्रिंटेड स्लिट ड्रेस

यंग गर्ल्स कॉलेज और ऑफिस में पहनने के लिए एक्ट्रेस की प्रिंटेड ड्रेस को कॉपी कर सकती हैं। आप हाई पोनी हेयर स्टाइल के साथ लुक को कॉपी करें।

कॉटन सूट

एक्ट्रेस Shweta Tiwari हमेशा फैशन के लिए जानी जाती है। आप गर्मी के सीजन में एथनिक लुक के लिए एक्ट्रेस के सूट को स्टाइल कर सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस

Shweta की शर्ट स्टाइल ड्रेस को आप बीच पर कैरी कर सकती हैं। यह देखने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

लॉन्ग सूट

गर्मियों में स्टाइलिश के साथ संस्कारी दिखने के लिए एक्ट्रेस का सूट लुक आपके लिए परफेक्ट है। Shweta इस सूट में बेहद प्यारी लग रही हैं।

ऑफ शोल्डर मिडी ड्रेस

आप इवेंट या पार्टी में Shweta की इस ड्रेस को कर्ली हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं। यह अट्रैक्टिव लुक के साथ- साथ आपके लिए कंफर्टेबल भी होगी।

पिंक चिकनकारी कुर्ती

गर्मियों के आउटफिट के लिए आप एक्ट्रेस के इस सूट को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। यह आपको एलिगेंट लुक देगा। साथ ही, ऑफिस वियर के लिए यह एकदम परफेक्ट है।

कॉटन को-ऑर्ड सेट

पिंक और येलो कलर के को ऑर्ड सेट में एक्ट्रेस सुंदर लग रही हैं। गर्मियों में कंफर्टेबल और हॉट लुक के लिए इस आउटफिट को कॉपी कर सकती हैं।

गर्मियों में आप भी एक्ट्रेस Shweta Tiwari के आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@shweta.tiwari)