सनातन धर्म में दीवाली पर पूजा-पाठ करने का विधान होता है। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि दीवाली पर कौन सा पाठ करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली पर्व 31 अक्टूबर मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
दीवाली के दिन पूजा-पाठ करने के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
दीवाली पर श्री सूक्त का पाठ करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
दीवाली पर इस स्तोत्र का पाठ करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। कनकधारा स्तोत्र का नियमित पाठ करने से धन वर्षा होती है।
दीवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।
दीवाली पर इन स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
अगर आप कारोबार में नुकसान का सामना कर रहे हैं, तो दीवाली पर इन पाठ को जरूर करें। इससे व्यापार में लाभ होने लगता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ