गोवर्धन पूजा पर गाय के गोबर से करें ये उपाय, जीवन में आएगी खुशहाली


By Ashish Mishra30, Oct 2024 12:24 PMjagran.com

गोवर्धन पूजा 2024

सनातन धर्म मे गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा पर क्या उपाय करने चाहिए?

गोवर्धन पूजा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार गोवर्धन पूजा का त्योहार 02 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है।

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा।

गोवर्धन पूजा के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे गोवर्धन पूजा के दिन करने से जीवन में खुशहाली आती है। इसके साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

गोबर का कंडा जलाएं

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर के कंडों को जलाने शुभ होता है। इसे जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

कंडों को पूर्व दिशा में लटकाएं

गोवर्धन पूजा के दिन कंडों के टुकड़े करके घर की पूर्व दिशा में लटका दें। ऐसा करने से भाग्योदय होता हैं और कार्य में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति को मजबूत करना

गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर की पूजा करने के बाद बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

कार्य में सफलता

गोवर्धन पूजा पर गाय के गोबर से इन उपायों को करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

त्योहारों पर करने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ