दीवाली सनातन धर्म का पवित्र त्योहार होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि छोटी दीवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए?
कार्तिक माह की चतुर्दशी तिथि 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगा।
शास्त्र के अनुसार, छोटी दीवाली पर पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
दीवाली के मौके पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
इस दिन पांच दीपक जलाना शुभ होता है। इसके अलावा, छोटी दीवाली पर 7, 14 या 21 दीपक भी जला सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इस दिन पहला दीपक ऊंचे स्थान, दूसरा घर की रसोई, तीसरा दीपक पीपल के पेड़ के नीचे, चौथा दीपक पानी रखने के स्थान पर और पांचवा दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए।
छोटी दीवाली पर शाम के समय यम के नाम से चौमुखी दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से अकाल मृत्यु का खतरा कम हो जाता है।
दीपक छोटी दीवाली पर दक्षिण दिशा में यम का दीपक जलाना चाहिए। इसे घर में घूमाने के बाद मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा में रख दें।
दीवाली पर ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ