कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर छोटी दीवाली का त्योहार मनाया जाता है, जिसे नरक चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है।
पूरे देशभर में 30 अक्टूबर को छोटी दीवाली मनाई जा रही है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जिनकी किस्मत छोटी दीवाली पर खुल सकती है।
वृषभ राशि वालों के लिए छोटी दीवाली का समय विशेष रूप से शुभ और सकारात्मक रहेगा। अपने अनुभव से नए ज्ञान प्राप्त करेंगे।
मन की शांति मिलेगी। इस दीवाली को धूमधाम से मनाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक जलाएं, जिससे आपको घर में शांति आएगी।
आपको अपने कार्यों में लगातार सफलता मिलेगी, जिसे आप तेजी से प्रगति करेंगे। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इसके चलते राहत महसूस होगी। नया घर या गाड़ी खरीदने का आपका सपना इस शुभ समय में पूरा हो सकता है।
परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा, जिससे मन में उत्साह बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के अवसर मिलेंगे।
बिजनेस में मुनाफा होने के संकेत है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की आय बढ़ेगी। गृह क्लेश से निजात मिलेगी।
अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई एक है, तो समझ लीजिए आप किसी राजा से कम नहीं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com