लीची खाने से कौन से अंग मजबूत होते हैं?


By Farhan Khan14, May 2024 12:20 PMjagran.com

लीची एक समर फ्रूट

लीची एक ऐसा समर फ्रूट है, जो भारत के लगभग सभी हिस्सों में पाया जाता है। यह फल बेहद रसदार और मीठा होता है।

लीची को कैसे खाया जाता है?

इस फल के स्वाद को चखने के बाद इसे भूलना बेहद मुश्किल है। लीची को जूस, आइसक्रीम या मॉकटेल के रूप में खाया जा सकता है।

लीची खाने के फायदे  

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि लीची खाने से शरीर के कौन से अंग मजबूत होते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

पेट होगा मजबूत

लीची में पानी की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है, ये आपको गर्मियों में शरीर की हाइड्रेशन मेंटेन करने में मदद करती है।

ब्रेन के लिए अच्‍छा

लीची में विटामिन सी पाया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, लीची फल को रोज खाने से स्ट्रोक का खतरा 42% कम हो जाता है।

शरीर बनता है मजबूत

यह हमारे शरीर को हाइड्रेट और स्ट्रांग बनाए रखने में भी मदद करता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।  

लिवर होगा मजबूत

लीची फ्रूट पेरिकार्प (एलएफपी) अर्क में कैंसर विरोधी गुण होते हैं और यह लिवर कैंसर से लड़ने में मदद कर सकता है।

सूजन होती है कम

लीची में मौजूद फ्लेवनॉल्स में सूजन को कम करने वाले गुण होते हैं। यह गर्मी के महीनों के दौरान फ्लू और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

अगर आप लंबे समय तक सेहतमंद रहना चाहते हैं तो लीची जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com