शाम के दीपक में कौन-सा तेल डालना चाहिए?


By Ashish Mishra01, Mar 2025 05:00 AMjagran.com

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग शाम के समय पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान घर में दीपक भी जलाते हैं। आइए जानते हैं कि शाम के दीपक में कौन-सा तेल डालना चाहिए?

दीपक जलाना

वास्तु के अनुसार, घर में शाम के समय दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है।

दीपक में कौन-सा तेल डालें?

दीपक जलाते समय तेल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सुबह-शाम अलग-अलग तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे कई फायदे होते हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार नहीं होता है।

शनि देव होते हैं प्रसन्न

शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही, शनि दोष कम होता है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

वास्तु दोष होता है दूर

अगर आप वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे वास्तु दोष कम होने लगता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इन तेलों से भी जलाएं दीपक

दीपक में सरसों के तेल की जगह तिल के तेल या घी भी डाल सकते हैं। इन चीजों को डालकर दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ