मार्च के पहले हफ्ते से इन 3 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, बरसेगी धन-दौलत


By Farhan Khan28, Feb 2025 08:00 PMjagran.com

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

फाल्गुन माह की विनायक चतुर्थी पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को मार्च के पहले हफ्ते से लाभ होगा।

मीन राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। खासकर, धन संबंधी परेशानी दूर होगी। अटके काम पूरे होंगे। भगवान गणेश की कृपा से शुभ काम में सफलता मिलेगी।

कारोबार में होगा लाभ

बहन से कोई गिफ्ट मिल सकता है। नौकरी बदलने की प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को निवेश से लाभ मिलेगा। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातक करियर और कारोबार में बेहतर करते हैं।

सभी बिगड़े काम बनेंगे

शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सभी बिगड़े काम बनेंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा। साथ ही पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है।

मानसिक तनाव से निजात

इन चीजों का करें दान मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए सोमवार के दिन चावल, आटा, आलू, नमक, दूध और दही आदि चीजों का दान करें। आपको काफी आराम मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए कार्यों में मन लगेगा। कुछ नया करना मानसिक स्थिति को भी बेहतर बनाएगा। तनाव से दूर रहेंगे। मुनाफा होने का योग है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com