सनातन धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल 29 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसी दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की शुरुआत 26 अगस्त को देर रात 03 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 27 अगस्त को देर रात 02 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।
जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।
श्रीकृष्ण के सामने घी का दीपक जलाते समय कृं कृष्णाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली बाधा दूर होने लगती है।
भगवान कृष्ण की पूजा करते समय दीपक जलाना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दीपक पूर्व दिशा की तरफ ही होना चाहिए।
जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। इससे कृष्ण जी बेहद प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की मनोकामना भी पूरी होती है।
अगर आप जन्माष्टमी के दिन घी का दीपक जलाते हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ