यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित रहता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करना चाहिए। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए?
रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे रविवार के दिन करने बचना चाहिए। इन कार्यों को करने से कुंडली में सूर्य कमजोर होने लगते हैं।
रविवार के दिन लोहे से बनी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इसके अलावा, वाहन खरीदने से दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है।
रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से बचना चाहिए। अगर आप इस पेड़ की पूजा करेंगे, तो दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है।
रविवार को मांस-मदिरा का सेवन करना वर्जित होता है। इसे खाने से सूर्य देव नाराज हो सकते हैं। इस दिन सात्विक चीजों को ही खाना चाहिए।
रविवार के दिन नीले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।
रविवार के दिन इन कार्यों को करने से कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।
दिन के अनुसार करने वाले कार्य के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ