शिव जी को समर्पित सावन महीने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने में शिव जी की विशेष रूप से पूजा, अर्चना की जाती है।
इस महीने में शिव जी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता मिलती है।
सावन महीने में सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्रत करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। व्रत के दौरान कोई नकारात्मक विचार न लाएं।
शिव जी की पूजा करते समय कुछ मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ होता है। ऐसे मंत्रों की बात करेंगे, जिनका जाप करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
शिव जी की पूजा के समय ऊं नमः शिवाय का जाप जरूर करें। इस मंत्र क जाप करने से नेगेटिविटी दूर होती है और शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥ इस मंत्र का जाप करने से शिव जी भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
ॐ नमो भगवते रूद्राय। इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
सावन के बचे दिनों में शिव जी की पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM