मनी प्लांट के पास किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?


By Ashish Mishra16, Mar 2025 09:00 AMjagran.com

घर में मनी प्लांट लगाना

अक्सर लोग घर में मनी प्लांट लगाते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि मनी प्लांट के पास किस तेल का दीपक जलाना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

मनी प्लांट के पास दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट के पास दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

मनी प्लांट के पास सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इसे जलाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बरसाते हैं। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

अगर आप गृह क्लेश का सामना कर रहे हैं, तो मनी प्लांट के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसे जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट लगाने और उसके पास सरसों के तेल का दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती हैं। इसके साथ ही, बरकत के योग बनते हैं।

वैवाहिक जीवन में आती है मधुरता

अगर आप वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो मनी प्लांट के पास दीपक जलाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, आसपास का भी वातावरण शुद्ध रहता है।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ