रविवार को नहाने के पानी में क्या डालना चाहिए?


By Ashish Mishra01, Mar 2025 10:00 PMjagran.com

रविवार का दिन

यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं कि रविवार को नहाने के पानी में क्या मिलाना चाहिए?

सूर्य देव को प्रसन्न करें

रविवार को पूजा-पाठ करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति बेहतर होने लगती है। इससे साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

रविवार को नहाने के पानी में क्या मिलाएं?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे रविवार को नहाने वाले पानी में मिलाना शुभ माना जाता है। इन चीजों को मिलाने से जीवन में खुशहाली आती है।

लाल चंदन मिलाएं

रविवार को नहाने के पानी में लाल चंदन मिलना शुभ होता है। इसे पानी में मिलाकर नहाने से तरक्की के योग बनते हैं और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पानी में केसर मिलाएं

रविवार के दिन पानी में केसर मिलाकर नहाना चाहिए। इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाले संकट से भी छुटकारा मिलता है।

नहाने के पानी में नमक मिलाएं

रविवार को नहाते समय पानी में नमक मिला लेना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, जीवन में बरकत होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रविवार को नहाने के पानी में इन चीजों को जरूर मिलाएं। इससे सफलता के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

रविवार को पानी में इन चीजों मिलाकर नहाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, कारोबार में भी लाभ होता है।

पढ़ते रहें

नहाते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ