शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी से आती है कमजोरी


By Ashish Mishra15, Sep 2023 11:56 AMjagran.com

कमजोरी

शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी होने से कमजोरी की समस्या होने लगती है। आइए जानते हैं कि किन पोषक तत्वों की कमी से कमजोरी आती है?

पोषक तत्व

अक्सर लोगों को अचानक से कमजोरी की समस्या होने लगती है। इसके लिए पोषक युक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

विटामिन बी 12

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर कमजोरी और थकान होने लगती है। इससे बचने के लिए मांस, मछली और डेयरी प्रोडक्ट्स को खाना चाहिए।

आयरन की कमी

शरीर में ऑक्सीजन को ले जाने में आयरन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसकी कमी से एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से कमजोरी होने लगती है।

मैग्नीशियम की कमी

शरीर में एनर्जी को बनाए रखने के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी होती है। इसकी कमी से कमजोरी होने लगती है।

विटामिन सी

विटामिन सी से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसकी कमी से एनर्जी कम होने लगती है। इससे कमजोरी होने लगती है।

पोटैशियम

पोटैशियम मांसपेशियों के मजबूत करने और नर्वस फंक्शन को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से कमजोरी की समस्या होने लगती है।

आयोडीन की कमी

आयोडीन थायराइड हार्मोन को बनाए रखने में मदद करता है। इसकी कमी से थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ