घर में किस धातु का कछुआ रखना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav04, Aug 2024 04:30 PMjagran.com

कछुआ माना जाता है बेहद शुभ

वास्तु शास्त्र और फेंग शुई में कछुआ बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में कछुआ रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

दूर होती हैं परेशानियां

घर में कछुआ रखने से खुशहाली आती है और जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

वास्तु दोष होता है दूर

कछुए की मूर्ति घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है और किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। ऐसे में जानेंगे कि घर में किस धातु का कछुआ रखना शुभ होता है?

चांदी का कछुआ रखें

वास्तु के नियमों के मुताबिक, घर में चांदी का कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

क्रिस्टल का कछुआ रखें

क्रिस्टल का कछुआ भी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है और परिवार के लोगों को सफलता मिलती है।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अत्यधिक महत्व होता है। कछुआ रखने की शुभ दिशा उत्तर मानी जाती है। इस दिशा में माता लक्ष्मी और कुबेर जी का वास होता है।

नहीं होती है धन की कमी

कछुए की मूर्ति को सही दिशा में रखने से आर्थिक तंगी से छुटकरा मिलता है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं।

करियर में तरक्की

करियर में तरक्की के लिए कछुआ की मूर्ति को ऑफिस या बिजनेस के स्थान पर रखें। ऐसा करने से करियर में तरक्की के योग बनते हैं।

घर में कछुआ रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com