आज कई राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। वहीं, कई जातकों को नए काम शुरु करने का अवसर मिलेगा।
आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सहजता से पूर्ण होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।
आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, कोई पुराना और बड़ा काम हाथ से छूट सकता है।
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे।
आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं, परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
आज का दिन आप कुछ नए काम के बारे में विचार बना सकते हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का सहयोग प्राप्त करेंगे। आज आप अपने जीवन में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका असर आपकी पूरी लाइफ पर दिखाई देगा।
आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है।
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें सभी लोग आपका साथ देंगे।
आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है।
आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है, उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं।
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज किसी बड़े कार्य का मन में विचार बना सकते हैं, परंतु अभी उसके क्रियान्वित होने का समय नहीं आया। आज किसी परिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपकी बड़ी भूल होगी।
रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ