सावन के महीने में जरूर लगाएं ये पौधे


By Farhan Khan25, Jul 2024 07:00 AMjagran.com

सावन का महीना

सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना शिव जी का प्रिय है। इस दौरान शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं।

सावन के महीने में लगाएं ये पौधे

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो सावन के महीने में जरूर लगाने चाहिए। ताकि भगवान की विशेष कृपा आप पर बरसती रहे। आइए इन पौधों के बारे में जानें।

शमी का पौधा

शमी का पौधा धार्मिक कार्यों में सबसे खास माना जाता है। यह पौधा शिव जी को बेहद प्रिय हैं, जो सेहत के लिहाज भी कम गुणकारी नहीं है।

शमी की पत्तियां शिव जी को अर्पित करना

शमी की पत्तियां शिव जी को अर्पित करने से जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। ऐसे में घर में शमी का पौधा जरूर लगाएं।

पीपल का पेड़

पीपल का पेड़ बेहद ही पवित्र माना जाता है। इस पेड़ की पूजा सदियों से लोग करते आ रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए भी यह पेड़ कम फायदेमंद नहीं है।

आयुर्वेद में बेहद गुणकारी है यह पौधा

आयुर्वेद में पीपल के पत्तों को बहुत गुणकारी बताया गया है। ऐसे में आप सावन के महीने में पीपल का पौधा जरूर लगाएं।

चंपा का पौधा

अगर आप चंपा का पौधा सावन के महीने में लगाते हैं, तो इससे भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाते हैं।

केले का पौधा

अगर आप चाहते हैं कि भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा आप पर हो, तो ऐसे में सावन में केले का पौधा जरूर लगाएं।

इन पौधों को सावन के महीने में जरूर लगाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com