रविवार को भगवान सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस दिन जल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
जीवन आने वाले संकट से छुटकारा पाने के लिए मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। कई मंत्र ऐसे हैं जिसे रविवार के जपने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।
रविवार के दिन पूजा करते समय ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: मंत्र का जाप करना चाहिए।
रविवार के दिन ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से मनोकामना पूरी होने लगती है।
रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ऊँ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और पूजा का फल मिलता है।
रविवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है और धन कमाता है।
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान इन मंत्रों का जाप करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।
दिन के अनुसार मंत्रों का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ