घर का दरवाजा खोलते ही न देखें ये चीजें, लगता है वास्तु दोष


By Amrendra Kumar Yadav10, Aug 2024 03:30 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र के नियम

वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

लगता है वास्तु दोष

वास्तु के इन नियमों को नजरअंदाज करने पर वास्तु दोष लगता है और समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

घर में प्रवेश करते ही न देखें ये चीजें

इन नियमों के अनुसार, घर में प्रवेश करते समय ये चीजें बिल्कुल भी नहीं देखनी चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिविटी आती है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

न दिखाई दे रसोई गैस सिलेंडर

वास्तु के नियमों के मुताबिक, घर में गैस सिलेंडर को इस प्रकार व्यवस्थित करना चाहिए कि घर में प्रवेश के साथ गैस सिलेंडर दिखाई न दे।

मुख्य द्वार पर न रखें जूते-चप्पल का स्टैंड

इसके साथ ही घर के मुख्य द्वार पर जूते-चप्पल का स्टैंड नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी आती है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

झाड़ू न रखें

घर में प्रवेश करते ही झाड़ू दिखना अशुभ माना जाता है। वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार, झाड़ू को छिपाकर रखना चाहिए।

टूटी हुई चीजें न रखें

कुछ लोग घर के बाहर या मेन डोर पर टूटी हुई कुर्सियां, कूड़ादान नहीं रखना चाहिए। घर में प्रवेश करते ही इनका देखना अशुभ माना जाता है।

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

घर के मुख्य द्वार पर हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही गणेश जी की तस्वीर लगा सकते हैं।

घर में प्रवेश के समय इन चीजों का देखना अशुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com