अक्सर लोग घर में सुख-समृद्धि के लिए दीपक जलाते हैं। आइए जानते हैं कि दीपक जलाते समय किस मंत्र को पढ़ना चाहिए?
घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
किसी भी काम को करते समय मंत्र का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है। वहीं, दीपक जलाते समय मंत्र पढ़ने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर में दीपक जलाते समय शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीप ज्योति नमोस्तुते मंत्र पढ़ना चाहिए।
घर में दीपक जलाते समय इस मंत्र को पढ़ने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।
घर में दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं।
अगर आप रोजाना दीपक जलाते हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं, नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। शाम के समय घी का दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ