अक्सर लोगों को रात के समय में बेहतर नींद नहीं आती है। ऐसे लोगों को सोने से पहले मंत्र का जाप करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन मंत्रों को बोलने से अच्छी नींद आती है?
रात में नींद पूरी न होने पर व्यक्ति को तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके प्रभाव दिमाग पर भी पड़ता है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं।
रात सोने से पहले गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् का जाप करना चाहिए। इससे बेहतर नींद आती है।
रात में बेहतर नींद के लिए गणेश जी के मंत्र ऊं गं गणपतये नमः का जाप करना चाहिए। इससे रात में भरपूर नींद आती है और दिमाग भी शांत रहता है।
रात में सोने से पहले शिव जी के मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से डरावने सपने भी नहीं आते हैं।
सोने से पहले इन मंत्रों का जाप करने से मानसिक तनाव दूर होने लगता है और रात में पर्याप्त नींद आती है। इसके साथ ही, व्यक्ति का मन भी प्रसन्न रहता है।
अगर आपको रात में बुरे सपने आ रहे हैं, तो इन मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे सपने नहीं आते हैं और नींद भी पूरी हो जाती है।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ