गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन मंत्रों का जा करना चाहिए?
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।
जीवन में खुशहाली के लिए मंत्र का जाप करना अच्छा माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है।
गुरवार के दिन ‘ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु, यद्दीदयच्छवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम्’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
इच्छापूर्ति के लिए ‘नाभि चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्, धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होते हैं। इसके अलावा, भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहती है।
अक्सर लोगों को विवाह में बाधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को गुरुवार दिन मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से बाधा से छुटकारा मिलता है।
अक्सर लोग धन की कमी की सामना करते रहते हैं। इन लोगों को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
दिन के अनुसार मंत्र का जाप के नियम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ