काम शुरू करने से पहले कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए?


By Ashish Mishra10, Feb 2025 01:26 PMjagran.com

कार्य की शुरुआत

अक्सर लोग किसी काम को शुरू करने से पहले पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि कार्य शुरू करने से पहले किस मंत्र का जाप करना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

कई लोग सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मंत्र का जाप करना

पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

कार्य शुरू करने का मंत्र

किसी काम को शुरू करने से पहले श्री गणेशाय नमः या पञ्चैतान स्मरतौ नित्यं महाबाधा प्रमुच्यते मंत्र का जाप करें। इससे कार्य में बाधा नहीं आती है।

कार्य में मिलेगी सफलता

काम को शुरू करने से पहले श्री गणेशाय नमः बोलने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, बिना बाधा के कार्य संपन्न हो जाता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

धन से जुड़े कार्यों को करने से पहले इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।

कारोबार में लाभ

अगर आप व्यापार में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो इन मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे कारोबार में लाभ होता है और बिजनेस बढ़ने लगता है।

कितनी बार जाप करें

कार्य को शुरू करने से पहले श्री गणेशाय नमः मंत्र का 11, 21 या 51 बार जाप करना चाहिए। इससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ