अक्सर लोग रोजाना सुबह स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह पूजा करते समय किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
रोज पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, व्यक्ति की मनोकामना पूरी होने लगती है।
पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जाप करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलती है। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित करते समय ॐ सूर्य देवाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दौरान जल में लाल फूल, सिंदूर और गुड़ डालकर अर्घ्य देना चाहिए।
सुबह पूजा के समय शिवलिंग पर जल अर्पित करते टाइम ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से जाप करना शुभ होता है।
पूजा करते समय ॐ हं हनुमते नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
सुबह पूजा करते समय ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद सफलता नहीं मिल रही है, तो सुबह पूजा करते समय इन मंत्रों का जाप करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है।
पूजा-पाठ करने की विधि जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ