सनातन धर्म में बसंत पंचमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने के ज्ञान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 फरवरी को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा।
बसंत पंचमी पर पूजा करते समय मां सरस्वती को भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करते समय बेसन के लड्डू को भोग लगाएं। इससे मां सरस्वती प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देती हैं।
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को मीठे चावल का भोग लगाएं। इसके बाद इस भोग को लोगों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित कर दें।
मां सरस्वती को बूंदी बेहद प्रिय है। बसंत पंचमी पर इसका भोग लगाने से सरस्वती माता का आशीर्वाद मिलता है और बुद्धि का विकास होता है।
बसंत पंचमी पर इन चीजों का भोग लगाने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और साधक को करियर में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, धन की कमी भी नहीं होती है।
देवी-देवताओं को भोग लगाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ