सनातन धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। यह दिन भगवान कृष्ण को समर्पित रहता है। आइए जानते हैं कि जन्माष्टमी के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल 29 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसी दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की शुरुआत 26 अगस्त को देर रात 03 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 27 अगस्त को देर रात 02 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ऊं क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति के ऊपर श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।
कृष्ण जन्माष्टमी पर ऊँ श्री कृष्णाय शरणं मम मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से जीवन में सुख-शांति और जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
कृष्ण जन्मोत्सव के दिन ॐ देवकीनन्दनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि, तन्नः कृष्णः प्रचोदयात् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इन मंत्रों का जाप करने से धन की कमी दूर होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
अगर आपको काफी समय से सफलता नहीं मिल रही है, तो कृष्ण जन्माष्टमी इन मंत्रों का जाप करें। इससे सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं।
त्योहारों और विशेष तिथियों पर मंत्र का जाप करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ