सनातन धर्म में नाग पंचमी पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन कौन से काम करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल नाग पंचमी तिथि की शुरुआत 09 अगस्त 2024 को मध्य रात्रि 12 बजकर 36 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 10 अगस्त को देर रात्रि 03 बजाकर 14 मिनट पर होगा।
जीवन में संकट का सामना कर रहे लोगों को नाग पंचमी के दिन कई काम करने से चाहिए। इन कार्यों को करने से परेशानियां दूर होने लगती है।
नाग पंचमी के दिन चांदी से बने नाग-नागिन की पूजा करनी चाहिए। इससे कुंडली में कालसर्प दोष दूर होने लगते हैं। इस नाग की प्रतिमा क दूध चढ़ाएं।
इस नाग-गागिन आकृति वाली चांदी का अंगूठी पहनना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाले सारे संकट दूर होने लगते हैं।
नाग पंचमी के दिन मुख्य द्वार पर गोबर या मिट्टी से सांप का चित्र बनाना चाहिए। इस चित्र की पूजा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो नाग पंचमी के दिन इन उपायों को करें। ऐसा करने से आपको सफलता मिलने लगेगी।
नाग पंचमी के दिन नाग-नागिन की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
त्योहारों और विशेष तिथियों पर किए जाने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ