नाग पंचमी पर करें ये 3 उपाय, होगी धन की वर्षा


By Farhan Khan09, Aug 2024 11:55 AMjagran.com

नाग पंचमी

सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल नाग पंचमी मनाई जाती है। यह पर्व नाग देवता को समर्पित होता है।

नाग देवता की पूजा आराधना

आज यानि 9 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा आराधना की जाती है।

आर्थिक स्थिति मजबूत

वहीं नागपंचमी के शुभ अवसर पर धन वृद्धि के कुछ उपाय करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार के सभी लोगों की तरक्‍की होती है।

धन वर्षा के लिए करें ये उपाय

आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताएंगे, जिन्हें करने से धन की वर्षा हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

लाल कपड़े में सुपारी बांधना

अगर आप पूजा करने के बाद तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर 5 सुपारी रखते हैं, तो ऐसा करने से घर की सभी आर्थिक परेशानियां दूर होती है।

मिलेगा अटका हुआ धन

इसके साथ ही आपका अटका हुआ धन भी मिल सकता है। मां लक्ष्मी भी आप पर मेहरबान रहती है।

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करें

दक्षिणावर्ती शंख की पूजा के बाद इस शंख को तिजोरी में रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार की आय में वृद्धि होगी।

चांदी का सिक्के लाल रंग के धागे से बांधे

चांदी के सिक्के को लाल रंग के धागे से बांधकर तिजोरी में रखने से धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होती हैं।

जीवन में हमेशा पैसों की तंगी से बचने के लिए ये उपाय जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com