किस बीमारी के लिए कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?


By Ashish Mishra20, Jul 2024 01:51 PMjagran.com

बीमारी का सामना करना

अक्सर लोग कई तरह की बीमारियों का सामना करते रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए पूजा-पाठ करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस बीमारी में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?

मंत्र का जाप करना

जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे रोगों से भी छुटकारा मिलता है।

कैंसर के लिए मंत्र

शिव महापुराण के अनुसार, कैंसर से पीड़ित लोगों को ॐ नम: शिवाय शंभवे कर्केशाय नमो नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

बुखार से राहत के लिए मंत्र

बुखार होने पर शिव जी के ॐ नम: शिवाय शंभवे ज्वरेशाय नमो नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बुखार से राहत मिलने लगती है।

कफ और खांसी के लिए मंत्र

इस समस्या का सामना कर रहे लोगों को ॐ नम: शिवाय शंभवे शीतेशाय नमो नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे खांसी की समस्या दूर होती है।

अनिद्रा के लिए मंत्र

अगर आपको नींद न आने की समस्या हो रही है, तो शिव जी के ॐ नम: शिवाय शंभवे चंद्रेशाय नमो नम: मंत्र का जाप करें।

शुगर को कंट्रोल करने के लिए मंत्र

शुगर के मरीजों को ॐ नम: शिवाय शंभवे भवेशाय नमो नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल होने लगता है।

किस माला से जाप करें

इन बीमारियों का सामना करने वाले लोगों को रुद्राक्ष की माला से दिन में 1 बार जाप करना चाहिए। इससे बीमारियों से राहत मिल सकती है।

पढ़ते रहें

रोगों से छुटकारा पाने के लिए मंत्र के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ