दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से आता है दुर्भाग्‍य


By Ashish Mishra20, Jul 2024 01:01 PMjagran.com

दरवाजे पर कपड़े टांगना

अक्सर लोग दरवाजे के पीछे कपड़े टांग देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या होने लगती है।

दरवाजे से पीछे कपड़े टांगने के नुकसान

अगर आप दरवाजे के पीछे कपड़े टांगते हैं तो आपको कई तरह के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा करने से व्यक्ति की तरक्की भी रुक सकती है।

घर में दरिद्रता आना

दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। यह छोटी-सी गलती आपको कंगाल बना सकती है।

कार्य में असफलता मिलना

कई लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने से बचना चाहिए।

मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

ऐसा कहा जाता है कि घर के दरवाजे से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। अगर आप दरवाजे पर कपड़े टांगते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

आर्थिक तंगी का सामना करना

दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने पर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस बात को ध्यान में रखने से धन वृद्धि के योग बनते हैं।

परिवार में क्लेश

अक्सर लोग कपड़े उताकर दरवाजे के पीछे टांग देते हैं। ऐसा करने से परिवार में क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके साथ ही, बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

वास्तु के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ