शनिवार के दिन करें ये गुप्त उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan20, Jul 2024 12:31 PMjagran.com

शनिदेव की पूजा करना

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव के लिए होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

शनिवार के दिन करें ये गुप्त उपाय

आज हम आपको कुछ गुप्त उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शनिवार के दिन करने से सारे बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

बिगड़े काम बन जाएंगे

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करें, मांसाहार का त्याग करें और अपने सामर्थ्यनुसार गरीबों को दान करें। ऐसा करने से बिगड़े काम बन जाएंगे।

जीवन में आएंगी खुशियां

इस दिन काली गाय को उड़द की दाल या तिल खिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव महाराज प्रसन्न हो जाएंगे और आपके जीवन में हमेशा खुशियां ही खुशियां होंगी।

आर्थिक संकट से मिलेगी मुक्ति

ब्रह्म मुहूर्त में पीपल पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद पीपल को छूकर प्रणाम करें और सात बार परिक्रमा करें। इससे आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।

जीवन में नहीं होगी पैसों की कमी

शनिवार के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं और उसके माथे पर कुमकुम का तिलक लगाने से आपके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।

करियर में मिलेगी तरक्की

शनिवार के दिन पीपल का पत्ता लें और उसको गंगाजल से धोकर शुद्ध कर लें। फिर उस पत्ते को साफ जगह रख दें। ऐसा आपको सात शनिवार तक करना है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

शनिवार के दिन घर में लोबान जरूर जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा तो प्राप्त होती ही है, साथ ही इससे घर में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त होती है।

शनिवार के दिन ये गुप्त उपाय जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com