सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं?
पंचांग के अनुसार, गुरु पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 20 जुलाई को शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 21 जुलाई को 03 बजकर 46 मिनट पर होगा।
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए दान करना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बनाए रखते हैं।
गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज और खाने की चीजें दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
गुरु पूर्णिमा पर सफेद चीजें जैसे- मिठाई और कपड़े का दान करना चाहिए। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और कार्य में भी सफलता मिलती है।
गुरु पूर्णिमा पर पानी से भरा मिट्टा का घड़ा दान करना चाहिए। इससे विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को आशीर्वाद देते हैं।
आषाढ़ पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा के दिन ॐ बृहस्पते अति यदर्यो अर्हाद् द्युमद्विभाति क्रतुमज्जनेषु, यद्दीदयच्दवस ऋतप्रजात तदस्मासु द्रविणं धेहि चित्रम् मंत्र का जाप करें।
गुरु पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही, पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ