Sawan 2024: भगवान भोलेनाथ की पूजा में न करें ये गलतियां


By Amrendra Kumar Yadav20, Jul 2024 11:45 AMjagran.com

सावन का पवित्र महीना

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में भक्तगण भगवान शिव की पूजा करते हैं और आशीर्वाद की कामना करते हैं।

विधि-विधान से पूजा

भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। शिव जी की पूजा करते समय कुछ गलतियां नहीं करनी चाहिए। ये गलतियां करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

जलाभिषेक के नियम

भगवान शिव का अभिषेक करते समय गंगाजल, गाय के दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

धीरे-धीरे अर्पित करें जल

शिव जी को जल या दूध अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जल धीरे-धीरे गिरे। इसे तीव्र गति से अर्पित करने से शिव जी नाराज होते हैं।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए पूर्व दिशा शुभ मानी गई है। जल अर्पित करते समय झुककर रखें।

शिवलिंग की परिक्रमा न करें

शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। परिक्रमा करते समय जलहरी को कभी न लांघे।

बेलपत्र संबंधी नियम

शिव जी को बेलपत्र बेहद प्रिय हैं, ऐसे में उनकी पूजा करते समय बेलपत्र के 3 पत्तों वाला होना चाहिए। बेलपत्र टूटे हुए नहीं होने चाहिए।

न अर्पित करें तुलसी

भगवान शिव की पूजा करते समय कभी भी तुलसी अर्पित नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से शिव जी नाराज होते हैं। इसके साथ ही श्रृंगार सामग्री भी नहीं अर्पित करनी चाहिए।

शिव जी की पूजा करते समय ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com